पहले स्थान पर आने वाली टीम को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 1 लाख रुपये का पुरुस्कार चेक द्वारा दिया गया। विजेता टीम अब जोनल राउंड में हिस्सा लेंगी, जो 21 नवंबर से 4 दिसंबर, 2024 के बीच होगा। इसके बाद फाइनल राउंड दिसंबर 2024 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आनंद जैन, एडीजीपी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्री चन्द्रशेखर आजाद, क्षेत्रीय निदेशक, आरबीआई, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मौजूद रहे। इनके अलावा डॉ. शक्ति कुमार गुप्ता, निदेशक, एम्स, डॉ. नीलू रोहमेत्रा, डीन रिसर्च स्टडीज, जम्मू विश्वविद्यालय, बलदेव प्रकाश, एमडी और सीईओ, जेएंडके बैंक, विकास गुप्ता, महाप्रबंधक, नाबार्ड भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।