अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। वी द हयूमन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद और गरीबों को राशन का सामान वितरित किया गया। जिसमें आटा, दाल, नमक, हल्दी, तेल, साबून आदि गंगयाल के सेक्टर-2 में रहने वाले 15 जरूरतमंद परिवारों को दिया गया ताकि इस स्थिति में उन्हें किसी भी वजह से भूखे न रहना पड़े। इस मौके पर एसएचओ गंगयाल सीनियर इंस्पेक्टर सुनील सिंह जसरोटिया, अजब सिंह और सुखेदव सिंह के साथ ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राशन का सामान एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल के कहने पर वितरित किया गया।