बिजली सुबह सात बजे गुल हुई थी। सुबह दस बजे बहाल हो पाए। बताया जा रहा है कि जानीपुर ग्रिड में कंडक्टर जल गए। इस कारण लंबा कट लगा। तकनीकी खराबी को ठीक किया गया और बिजली बहाल की गई। बिजली गुल होने पर पहले टांसफार्मर जलने की अफवाह भी उड़ी। एक्सएइन ठाकुर दास ने बताया कि समस्या का निदान कर दिया गया है। ग्रिड में कंडक्टर लोड़ बढ़ने के कारण जल गए थे। इस कारण कट लगा है।