गैर सरकारी संस्था की ताजेंद्र कौर लोगों में खाना वितरित करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
आर एस पुरा /मीरा साहिब ।उप जिले के कई गांव में पंचों सरपंचों सहित गैर सरकारी संस्था के लोगों में राशन का वितरण करने के साथ सप्रे करवा रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से मुक्ति पाई जा सके l इसी अभियान को जारी रखते हुए पंचायत गोंधला के सरपंच सरताज सिंह लाडा की देखरेख में गांव में सप्रे करवाएगी l आर एस पुरा कस्बे में सरदार अवतार सिंह की देखरेख में लोगों में राशन वितरित किया गया l इसी प्रकार करण इसब सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान ताजेंद्र कोर भी पिछले कई दिनों से लोगों में खाना और राशन मुहैया करवा रही है l सीमांत गांव चक शेरा में माहशा सुधार सभा के क्षेत्रीय प्रधान सुरेंद्र कुमार सहित गांव की पंचायत के पंचों के सहयोग से गांव में सप्रे करवा रहे हैं l मीरा साहब क्षेत्र के गांव कृष्णा नगर में बी सप्रे करवाएगी l आर एस पुरा कस्बे में समाज सेवक सनी महाजन की ओर से लोगों में दोपहर का खाना मैया करवाया गया l
गांव चक शेरा में सप्रे करवाते हुए लोग
- फोटो : AMAR UJALA
गांव चक शेरा में सप्रे करवाते हुए लोग