फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेरवा में पूर्व प्रधान के घर सिलेंडर फटा , बेटा घायल ,

विज्ञापन
शाहपुर के गांव कसेरवा में पूर्व प्रधान के घर रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कसेरवा में पूर्व प्रधान के घर सिलिंडर फटा, बेटा घायल धमाके की आवाज से अफरातफरी मची संवाद न्यूज़ एजेंसी शाहपुर । क्षेत्र के गांव कसेरवा में पूर्व प्रधान के घर में सुबह सवेरे रसोई गैस सिलेंडर के फटने से रसोई की छत और दीवार उड़ गई। इस हादसे में पूर्व प्रधान का बेटा घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज से ग्रामीण सहम गए । सूचना पर उपजिलाधिकारी बुढाना और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शाहपुर के कसेरवा में पूर्व प्रधान अली मोहम्मद उर्फ लाल्ला के घर मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे ऊपरी मंजिल पर स्थित रसोईघर में रखा रसोई गैस सिलिंडर फट गया।जिससे रसोई की छत सहित दीवारे उड़ गई, साथ ही नीचे का लेंटर भी टूट गया। इसके अलावा रसोई में लगी ईंटे आसपास के मकानों से टकराई, जिससे आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए । रसोई घर के पास बने कमरे के बाहर सो रहा पूर्व प्रधान का 18 वर्षीय पुत्र तालीम घायल हो गया । रसोई गैस सिलेंडर के फटने के जबरदस्त धमाके से ग्रामीण सहम गए । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को घटना से अवगत कराया । जिसके बाद उपजिलाधिकारी बुढाना कुमार भूपेंद्र सिंह कानूनगो व लेखपाल के अलावा गैस एजेंसी के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । एसडीएम ने कर्मियों को घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
Trending Videos

गांव कसेरवा में गैस सिलेंडर फटने के बाद बिखरा सामान - फोटो : AMAR UJALA
गांव कसेरवा में गैस सिलेंडर फटने के बाद बिखरा सामान
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें