फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजल भटवाल पंचायत में खुला राशन डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर के भांजल भटवाल पंचायत में सरकारी राशन डिपो खुलने से लोगों को राहत मिली है। लोगों का कहना है कि अब राशन के लिए दूसरी पंचायतों में करीब 18 किलोमीटर पैदल चलकर नहीं जाना पड़ेगा। उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

पंचायत में वीरवार को नए राशन डिपो का उद्घाटन सरपंच ललिता देवी और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। इस मौके पर करीब 100 लोगों को सरकारी राशन दिया गया। सरपंच ने कहा कि पंचायत के करीब 3000 लोगों को राशन लाने के लिए 15 से 18 किलोमीटर पैदल चलकर सदरोता पंचायत में जाना पड़ता था। इस मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें