फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिना तय गाइडलाइन नहीं चलेगी रैपिडो बाइक, परिवहन आयुक्त के आदेश पर विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बाइक टैक्सी सेवाप्रदाता कंपनी रैपिडो के कॉमर्शियल संचालन को लेकर परिवहन विभाग और कंपनी प्रबंधन के बीच रार बढ़ती जा रही है। हाल ही में विभाग ने रैपिडो कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को पत्र जारी करने के बाद स्थानीय स्तर पर संचालन नियमानुसार करवाने की हिदायत दी है। परिवहन विभाग ने फिर सघन जांच की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

इसका असर रैपिडो कैप्टन और यात्रियों पर पड़ रहा है। कार्रवाई के डर से कैप्टन कम बुकिंग कर रहे हैं जबकि लोग भी सफर में परेशानी के चलते रैपिडो से बच रहे हैं। रैपिडो कैप्टन मोहित शर्मा के अनुसार डर बना रहता है कि पता नहीं कब और कहां ट्रैफिक पुलिस या मोटर व्हीकल विभाग की टीम पकड़ ले। भविष्य कौल ने कहा कि रैपिडो संचालन को लेकर असमंजस है। परिवहन आयुक्त ने बताया था कि ऑटो यूनियनों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बाइक टैक्सी संचालन से यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। दुर्घटना होने की स्थिति में जवाबदेही तय करना मुश्किल होगा। परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने एक्स पर लिखा कि रैपिडो को जरूरी नियमों का पालन करना होगा। प्रदेश में कंपनी के कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों से साफ कहा है कि बिना गाइडलाइन और कानूनी प्रक्रियाएं पूरा कराए सड़कों पर कॉमर्शियल बाइक दौड़ाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें