जम्मू। एक युवती ने राजोरी के युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला बाहु पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि यूनिवर्सिटी में अध्ययन के दौरान उसकी मुलाकात राजोरी के रहने वाले सिफायत अहमद से हुई। आरोप लगाया कि सिफायत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो