फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़े मलबे से यातायात ठप, युवा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के स्थानीय युवाओं ने नाज खेल मैदान की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की है। अमन शर्मा ने बताया कि कई दिन पूर्व बारिश होने से सड़क पर मलबा गिर गया था, जिसे आज तक हटाया नहीं गया है। सचिन कुमार ने बताया कि कई बार इस संबंध में प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। खेल गतिविधियों में रुचि रखने वाले युवा सुधांशु ने कहा कि कई युवा खेल मैदान में अभ्यास करने के लिए हर दिन जाते हैं, लेकिन यातायात ठप होने के कारण पुराने रास्ते से पैदल खेल मैदान की तरफ जाना पड़ता है। इससे काफी समय खराब होता है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खेल मैदान की तरफ जाने वाली 600 मीटर लंबी सड़क पर गिरे मलबे को हटाया जाए, जिससे यातायात बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें