फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: रोहित के पंजे में फंसा ओडिशा, पहली पारी में 130 रन पर सिमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के बीच रणजी ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा की कहर बरपाती गेंदों के आगे ओडिशा के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 130 रन पर सिमट गई। जेएंडके की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाती नजर आई। पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 45 रन बनाए। अभी टीम पहली पारी में 85 रन पीछे है।
शुक्रवार को धनेश्वर रथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट साइंसेज ग्राउंड कटक में जम्मू-कश्मीर के कप्तान शुभम खजूरिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओडिशा के लिए बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज कप्तान शांतनू मिश्रा (28) और अनुराग सारंगी (11) ने अच्छी शुरुआत दी और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। मध्यम तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज अनुराग सारंगी और संदीप पटनायक को 0 पर आउट कर जेएंडके को लगातार दो सफलताएं दिलाईं। ओडिशा के निरंतर अंतराल में विकेट गिरते गए और पूरी टीम 47.2 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। ऑलराउंडर गोविंदा पोद्दार ने सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल है। रोहित शर्मा ने 13 ओवर में 12 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि स्पीडगन उमरान मलिक और उमर नजीर मीर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेएंडके से सलामी बल्लेबाजों विवरांत शर्मा और कप्तान शुभम खजुरिया ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद बल्लेबाजी लड़खड़ाई और केवल चार रन में चार विकेट गिर गए। ओडिशा के गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान ने कप्तान शुभम खजूरिया (24) को एलबीडब्ल्यू कराया। कुछ देर बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज विवरांत शर्मा (14) सुनील कुमार राउल के शिकार बने। सुनील ने अभिनव पूरी (1) को भी चलता किया। दिन का आखिरी विकेट अब्दुल समद के रूप में 43 रन पर गिरा। विकेटकीपर फाजिल राशिद और शुभम सिंह पुंडीर दो-दो रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर 45 रन बनाए। ओडिशा के लिए सुनील कुमार राउल ने पांच ओवर में केवल आठ रन देकर दो विकेट, जबकि राजेश मोंटी और सूर्यकांत प्रधान ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें