फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी साख विसर्जित  करने पहुंचे भक्तजन

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा/ मीरा साहिब श्री रामनवमी के मौके पर क्षेत्र के भक्तजनों द्वारा पुलिस द्वारा लगाई पाबंदी के बावजूद भी द्वारा साख विसर्जित की गईं l  पवित्र नवरात्रों में लगातार नौ दिनों तक पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों ने साख विसर्जित की हालांकि कुछ जगहों पर पुलिस विभाग द्वारा कई गांवों से लोगों के घरों में पहुंची पवित्र साख को इकट्ठा किया गया और पवित्र जल में विसर्जित किया गया वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के निर्देशों के बाद मंदिरों को बंद रखा गया था जिस कारण  लोगों ने घरों में ही रह कर पूजा अर्चना  की और मातारानी से दुआ मांगी कि जो देशभर बा दुनिया में मौजूदा समय में संकट छाया हुआ है उसे दूर किया जाए! बात अगर आज पूरा क्षेत्र की करें तो यहां पर भी मंदिर पूरी तरह से बंद रहे और लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की! इसके अलावा मीरा साहिब  में भी मंदिर बंद ही रहें! वहीं कुछ श्रद्धालु महिलाओं ने कहा कि उनके जीवन काल में ऐसा पहली बार हुआ है जब  साख विसर्जित करने के लिए नदी में नहीं गई हैं ! उनका साफ कहना था कि इस बार उन्होंने सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रह कर पूजा अर्चना की है और माता रानी से प्रार्थना की है कि संकट की इस घड़ी को जल्द दूर किया जाए ! उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि साख को इकट्ठा कर विसर्जित किया जाएगाl 
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन

मां की शाखा प्रभाते भक्तजन ,पुलिस गांव में पहुंच एकत्र करते हुए शाखाएं व मंदिरों में लगी हुए ताले - फोटो : AMAR UJALA
मां की शाखा प्रभाते भक्तजन ,पुलिस गांव में पहुंच एकत्र करते हुए शाखाएं व मंदिरों में लगी हुए ताले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें