साख इकट्ठा करते हुए सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
वीरवार को रामनवमी के मौके पर स्थानीय लोग घरों में लगाई हुई साख को स्वयं विसर्जन अथवा प्रवाहित करने से वंचित रहे। ज़िला प्रशासन के निर्देश पर म्यूनिसिपल कमेटी ने घरों में लगाई हुई साख को इकट्ठा किया इस दौरान नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थायों से जुड़े हुए सदस्यों ने सब से आगे रह के अपना योगदान दिया। कोरोना वायरस के चलते हुए प्रशासन ने बुधवार को ही निर्देश दिये थे कि लोग स्वयं साख को विसर्जन करने को दरिया चिनाब के किनारें नही जाए ताकि वहां पर भीड़ भाड़ नही लगने पाए। वीरवार सुबह एआरटीओ कार्यालय की तरफ से उपलब्ध करवाए गए वाहन में नगर के सभी वार्डो में से साख इकट्ठा की गई बाद में पूरे विधिबत तरीके से साख को दरिया चिनाब में प्रवाहित किया गया। नगर के मंदिरों में भी साख इकट्ठा की गई। वही रामनवमी के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध श्री कालिका माता जी के मंदिर में पुजारी ने ही पूजा की। मंदिर में लोग पूजा करने व माथा टेकने को लोग नही पहुंचे।
खाली पड़ा हुआ कालिका माता मंदिर।
- फोटो : AMAR UJALA
खाली पड़ा हुआ कालिका माता मंदिर।