फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में दुबई से आएंगे राम

विज्ञापन
राम की भुमिका निभाने वाले कलाकार अनिल शर्मा उर्फ शालू। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। नगर में सोमवार से शुरू होने वाली ऐतिहासिक रामलीला में राम का किरदार निभाने अनिल शर्मा (शालू) दुबई से आएंगे। नगर के वार्ड-3 के रहने वाले अनिल दुबई से मंगलवार को रियासी पहुंचेंगे। पिछले छह वर्षों से दुबई में नौकरी कर रहे अनिल का रामलीला के साथ गहरा लगाव है। दुबई जाने से पहले भी वह रामलीला में राम व अन्य रोल करते थे। वह ताड़का बध, सीता स्वयंवर, राम वनवास, सीता हरण, राम विलाप के दृश्यों में अभिनय करते हैं। इसके अलावा पूरी रामलीला में वह सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में नजर आते हैं। रामलीला में राम के किरदार के दौरान वह अपनी मधुर आवाज से दृश्य में होने वाले गानों को भी बेहतरीन तरीके से गाते हैं। फोन पर अनिल ने बताया कि वह दुबई में रहकर भी रामलीला को नहीं भुले हैं, उनको इस वर्ष होने वाली रामलीला का इंतजार था अब वह दुबई से मंगलवार को रियासी पहुंचेंगे। बुुधवार को रामलीला में होने वाले दृश्यों में वह अपनी भूमिका निभाएंगे। बता दें कि इस वर्ष रियासी की रामलीला 133 वर्ष में प्रवेश करेगी। प्रधान संजीव खजुरिया के मुताबिक रामलीला में कुछ नए दृश्य भी दिखाए जाएंगे, जिनकी कलाकार तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें