डोडा। उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने एसीडी फुलैल सिंह और उप निदेशक रोजगार मोहम्मद इदरीस लोन के साथ डोडा में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर तीरथ सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हें कार्यालय के कर्तव्यों, जिम्मेदारियों, कार्यालय में उपलब्ध कर्मचारियों, केएसबी, आरएसबी, जेडएसडब्ल्यूओ की संरचना और जिले में पूर्व सैनिकों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपायुक्त को पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
डीसी ने संबंधितों से कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए जेडएसडब्ल्यूओ को अपना पूरा सहयोग देगा। उन्होंने उप निदेशक रोजगार को 30 सितंबर को होने वाले रोजगार मेले में पूर्व सैनिकों की आवश्यकता वाले कर्मचारियों से संपर्क करने और पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाने के लिए कहा। एसीडी को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तहत क्षेत्र के विकास के लिए एक योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।