फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दीवान मंदिर में नारद मोह के मंचन के साथ आज शुरू होगी रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पहले नवरात्र से दीवान मंदिर में रामलीला का मंचन शुरू होगा। श्री सनातन धर्म नाटक समाज का कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि नौ से 11 बजे तक होगा। पहले दिन नारद मोह, वेदवती रावण, कैलाश पर्वत, दशरथ दरबार, ताड़का वध सहित अन्य दृश्यों का मंचन किया जाएगा। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर रामलीला होगी। इसमें पंजतीर्थी स्थित बिल्लू मंदिर, रामलीला क्लब सैनिक कॉलोनी शामिल है। यहां अलग-अलग दृश्यों का मंचन किया जाएगा। श्री सनातन धर्म नाटक समाज के महामंत्री सतपाल शर्मा ने कहा कि हर दिन अलग-अलग दृश्य होंगे। कलाकारों ने एक सप्ताह तक रिहर्सल की है। लोगों से अपील है कि परिवार सहित रामलीला देखने आए। 15 से 24 अक्तूबर तक कार्यक्रम चलेगा। इस बार वानर सेना द्वारा समुद्र के बीच से लंका तक पुल बनाने के दृश्य के साथ अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके लिए नए कलाकारों को शामिल किया है। साथ ही स्टेज की सजावट में बदलाव किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें