फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से धान की फसल को नुकसान, तीन दिन और बादल बरसने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में सुबह से जारी बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। पहले से ही धान की फसल बारिश व तेज हवाओं से खेतों में बिछ चुकी है, रही सही कसर शनिवार को हुई बारिश निकाल रही है। किसान तिलक राज, सतपाल, बलबीर सिंह, सूरत सिंह ने कहा कि गत दिनों हुई बारिश के साथ चली तेज हवाओं से धान की फसल बिछ गई है। इससे किसानों को 50 से 60 प्रतिशत नुकसान हो चुका है। यदि बारिश आगे भी जारी रहती है तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 17 तक बारिश के आसार हैं। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि फसल के नुकसान का आकलन किया जाए व किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। कृषि विभाग के जिला अधिकारी जितेन्द्र शर्मा के अनुसार कि गत दिनों हुई बारिश व चली तेज हवा से जिले भर में बीस से तीस प्रतिशत धान की फसल को नुकसान होने की जानकारी है। यदि अब आगे बारिश होती है तो पानी खेत में रुकने से बिछ चुकी धान की फसल को अधिक नुकसान होने की संभावना है। उनके अनुसार बासमती की 370 किस्म की धान को अधिक नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार राजपुरा ब्लाक में 2100 हैक्टेयर, सांबा जिले में 14200 हैक्टेयर धान की फसल लगाई जाती है। इसमें से 9800 हैक्टेयर बासमती की फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें