जम्मू संभाग के रामबन में 2 अगस्त को हुए हमले में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। आतंकियों के तार लश्कर-ए-तैयबा के तालिब हुसैन से जुड़े हुए हैं।
एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने बताया कि गूल में स्थित पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका गया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी JKGF(जेकेसीएफ) ने ली थी।
एसएसपी ने बताया कि हमले में शामिल एक आतंकी को गिरफ्तार करने में टीम ने सफलता पाई है। आतंकी ने उसने अपराध स्वीकार किया है। पूछताछ से मिली जानकारी के बाद हमले में शामिल दूसरे आतंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकियों के पास से दो मोबाइल और पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले में और भी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।