फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban Terrorist Attack: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी गिरफ्तार, पुलिस पोस्ट को बनाया था निशाना

Sat, 06 Aug 2022 07:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रामबन आतंकी हमले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो मोबाइल और पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
Ramban terrorist attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के रामबन में 2 अगस्त को हुए हमले में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। आतंकियों के तार लश्कर-ए-तैयबा के तालिब हुसैन से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने बताया कि गूल में स्थित पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका गया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी JKGF(जेकेसीएफ) ने ली थी।

एसएसपी ने बताया कि हमले में शामिल एक आतंकी को गिरफ्तार करने में टीम ने सफलता पाई है। आतंकी ने उसने अपराध स्वीकार किया है। पूछताछ से मिली जानकारी के बाद हमले में शामिल दूसरे आतंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकियों के पास से दो मोबाइल और पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले में और भी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें