फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: रामबन में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

Sat, 13 Feb 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन जिले के बनिहाल तहसील के बजपथरी जंगल में सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से 11 फरवरी की सुबह तलाशी अभियान चलाया। 48 घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के बाद शनिवार को दोपहर बाद जवानों को आतंकी ठिकाना खोज निकालने में सफलता मिली।

यहां से मैग्जीन के साथ तीन पिस्टल, एके-47 के 2042 राउंड, स्नाइपर रायफल के 25 राउंड, पांच हैंड ग्रेनेड, एके-47 की पांच मैग्जीन, दो रेडियो सेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह ठिकाना पूर्व में मारे जा चुके आतंकियों का हो सकता है। डेल्टा फोर्स के जीओसी ने सुरक्षा बलों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें