फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और संगठन के काम की समीक्षा को आज जम्मू पहुंचेंगे भाजपा नेता राम माधव

Tue, 06 Dec 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को छह दिसंबर को जम्मू पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, सियासी परिदृश्य और भाजपा के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार राममाधव अपने दौरे के दौरान 25 दिसंबर को रियासत में पार्टी की ओर से मनाए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। राम माधव के दौरे को देखते हुए पार्टी नेता सोमवार को तैयारियों में जुटे रहे। 

इससे पहले भी रियासत में अपने दौरों के दौरान राम माधव भाजपा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करते रहे हैं। रियासत में पीडीपी भाजपा गठबंधन और सरकार गठन में राममाधव की अहम भूमिका रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें