फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर राम माधव लेह और खन्ना कठुआ में फहराएंगे तिरंगा

Tue, 13 Aug 2019 12:27 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भाजपा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना कठुआ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय महासचिव राम माधव लेह में पार्टी के कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहराने के साथ ही लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने की खुशियों में शामिल होंगे। 

सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व चाहता हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में हर तरफ तिरंगे झंडे ही नजर आएं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पार्टी करीब पचास हजार स्थलों पर तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 
विज्ञापन

 
पंचायत प्रतिनिधियों, काउंसलरों, भाजपा के बूथ, वार्ड, मोहल्ला, मंडल और जिला स्तर के कार्यकर्ता और नेता जगह-जगह तिरंगे झंडे फहराएंगे। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय से झंडा वितरण किया जा रहा है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का जम्मू कश्मीर और लद्दाख में झंडा फहराने का कार्यक्रम अंतिम रूप से तय हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें