फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपराध व अपराधी बेनकाब करने में बरती लापरवाही, कानून की गलत व्याख्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ठाकुरद्वारा श्रीराम जानकी प्राचीन मंदिर उदयवाला की 150 कनाल से अधिक भूमि की अवैध बिक्री मामले में विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन जम्मू ताहिर खुर्शीद रैना ने जांच को गंभीरता से लिया। साथ ही आगे की जांच के निर्देश के साथ एसीबी को चालान लौटाया। अदालत ने एसएसपी जम्मू को सभी बिक्री और पट्टे के काम की पहचान करने के साथ आगे की जांच करने का निर्देश दिया, जिसके तहत लगभग 150 कनाल या तो बेचा गया या पट्टे पर दिया गया। वहीं, लापरवाही से जांच करने और आरोपियों को बचाने पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि आईओ ने आसानी से राजस्व अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण अधिनियम की धारा-13 का लाभ दिया। उन्हें आपराधिक दायित्व से मुक्त कर दिया। अधिनियम की धारा 13 के तहत 21 साल की अवधि के लिए पट्टा बनाने की अनुमति है। अरुण कुमार गुप्ता और अमित गुप्ता ने बावा राम मिलन दास के माध्यम से पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर जमीन का बड़ा हिस्सा खरीदा। इसमें आरोपी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया। न ही उन लोगों को, जिन्हें उन्होंने जमीन बेची।
हाईकोर्ट के आदेश की बावा राम मिलन दास ने की अवहेलना
विशेष न्यायाधीश ताहिर खुर्शीद रैना ने आगे कहा - यह देखकर आश्चर्य चकित हैं कि इन सभी साजिशकर्ताओं ने कितनी चालाकी से काम किया। भूमि की सुरक्षा के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद आरोपी बावा राम मिलन दास को केवल संरक्षक के रूप में कार्य करना था, फिर भी उन्होंने भूमि को हड़पने से नहीं बचाया। इन लोगों ने धन के लालच में पूजा स्थल को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

एजेंसी ने कर्तव्य के उलट किया काम
कोर्ट ने कहा - वास्तव में मामला यह जानने के लिए आंखें खोलने वाला है कि हमारी प्रमुख जांच एजेंसियां कैसे मामलों की जांच करती हैं। इन्हें समाज में अपराध और अपराधियों को बेनकाब करने का गंभीर कर्तव्य सौंपा है। मगर जांच अधिकारी ने लापरवाही से जांच की और कई आरोपियों को बरी कर कानून की गलत व्याख्या की।
कैसे बन गई पावर ऑफ अटॉर्नी, लगाएं पता
यह भी पता लगाने के लिए कहा कि मंदिर की भूमि के निपटान के संबंध में बावा राम मिलन दास और उनके साथी दामोदर दास द्वारा निष्पादित पावर ऑफ अटॉर्नी कैसे और किन परिस्थितियों में पंजीकृत की गई। वे केवल संरक्षक थे, भूमि के मालिक नहीं। न्यायालय ने अपेक्षित राजस्व निष्कर्ष प्राप्त करने के लिए बिक्री पट्टे के निष्पादकों द्वारा दिए मूल आवेदनों को जब्त करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

- जेएनएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें