फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर लगाया लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप

विज्ञापन
रियासी में जन जागरण अभियान रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। वर्ष 1947 में देश को मिली आजादी को भीख बताकर क्रांतिकारियों का मजाक उड़ाने वालों को केंद्र सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार देती है। और यदि कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उस पर सीबीआई और आईबी जांच बैठा दी जाती है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस की जन जागरण रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सात वर्षों से लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। विकास कार्यों के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। देश भर में जम्मू कश्मीर के नाम पर सियासत की जा रही है। जहां भी भाजपा के मुख्य नेताओं का कार्यक्रम होता है, वहां जम्मू कश्मीर का नाम बार बार दोहराया जाता है। खराब हालात को ठीक बताकर पेश किया जाता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं को उजागर करने की बजाय झूठ पेश किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान शुरू हुए विकास कार्यों पर अपना ठप्पा लगाकर वाहवाही लूटी जा रही है। इस रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रमन भल्ला, प्रदेश महासचिव ठाकुर बलवान सिंह, जिला प्रधान राजेश सदोत्रा, जिला युवा प्रधान अजय सलालिया, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रैली के दौरान महंगाई को कम करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को कहा गया। बढ़ती महंगाई पर जोरदार नारेबाजी कर केंद्र सरकार को कोसा गया। यह रैली स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से होती हुई, भीमगढ़ किले के पास पहुंची। जहां एक इमारत में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेेश अध्यक्ष ने किया। कार्यालय में हुई बैठक में सभी को एकजुट हो पार्टी को मजबूत करने की अपील की गई। जिला प्रधान ने बताया कि आने वाले दिनों में कमेटी का गठन कर उसमें युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें