फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 7वीं वाहिनी की ओर से बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर भारत माता के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

तिरंगा रैली छन्नी हिम्मत स्थित एसएसबी के मुख्यालय से शुरू हुई। उसे उप महानिरीक्षक राजेश टिक्कू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस मुख्यालय में संपन्न हुई। इसमें 35 बाइक और 30 स्कूटी सवार अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। उप महानिरीक्षक ने कहा कि तिरंगा देश को जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के भाव को जागृत करता है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें