फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने डोडा में विजय रैली निकाल मनाया जश्न

विज्ञापन
डोडा भाजपा ने विजय रैली निकाल मनाया जश्न - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर डोडा इकाई ने विजय रैली निकाली और जनसभा का आयोजन कर जश्न मनाया। भाजपा जम्मू कश्मीर के उप प्रधान, डोडा के पूर्व भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार के नेतृत्व में डाकबंगले से रैली निकाली गई। जो बस स्टैंड तक पहुंची। इस अवसर पर उनके साथ भद्रवाह के पूर्व विधायक दिलीप परिहार, वीडीसी के बसंत राज ठाकुर, नरेंद्र कोतवाल, गजे सिंह राणा, प्रवक्ता एडवोकेट रमन प्रदीप ठाकुर, जिला प्रधान डोडा स्वामी राज शर्मा, इश्तियाक वाणी, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबाशर आजाद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के दौर में अगर डोडा से पलायन नहीं हुआ तो वह सिर्फ वीडीसी के कारण संभव हो सका है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव होने वाले हैं और सभी विकास की राजनीति करें। विकास को देखकर ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि चुनाव में फिर से एक गुपकार गैंग आकर लोगों को धर्म और राजनीति में बांटने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली सरकार जम्मू-कश्मीर में भाजपा की ही बनने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें