फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सभी ने किया जीत का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा की चार सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। विधानसभा सचिवालय में सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस से राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, भाजपा से शमशेर सिंह मन्हास और चंद्र मोहन शर्मा, पीडीपी के फैयाज अहमद मीर और नजीर अहमद लावे तथा नेशनल कांफ्रेंस से सज्जाद अहमद किचलू और नासिर असलम चुनाव मैदान में हैं।

तीन सीटों पर भाजपा और पीडीपी के उम्मीदवारों का चुना जाना लगभग तय है। एक सीट पर निर्दलीय जीत-हार तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मतदान के लिए भाजपा, पीडीपी दो दो सीटों पर जीत का भरोसा जता रही है। जबकि कांग्रेस को भी राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की जीत का भरोसा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज का कहना हैं कि का कहना हैं कि नेशनल कांफ्रेंस का साथ मिलने से उन्हें भरोसा हैं कि राज्यसभा की एक सीट पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद जीत हासिल करेंगे।

उनका कहना हैं कि पार्टी विधायकों को कुछ निर्दलीय विधायकों का साथ मिलने से यह जीत सुनिश्चित होगी।

पार्टी को है जीत का भरोसा

28 विधायकों के साथ नंबर एक पार्टी पीडीपी और 25 विधायकों के साथ विधानसभा में नंबर दो पार्टी भाजपा साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टियों ने दो-दो उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। 15 विधायकों के साथ नेशनल कांफ्रेंस और 12 विधायकों के साथ विधानसभा में चौथे नंबर की पार्टी कांग्रेस साथ मिलकर राज्यसभा चुनाव के मैदान में हैं।

नंबर गेम के हिसाब से चार में से तीन सीटों पर भाजपा-पीडीपी के उम्मीदवारों की जीत तय है। मुकाबला अधिसूचना तीन के अंतर्गत केवल एक सीट के लिए है। इसी सीट पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस-नेकां के संयुक्त उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर जीत और हार को तय करने में निर्दलीय विधायकों की अहम भूमिका होगी।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना हैं कि पार्टी के दोनों उम्मीदवार शमशेर सिंह मन्हास और चंद्र मोहन शर्मा राज्यसभा का चुनाव जीतेंगे। इसके लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा और पीडीपी दो दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे है।

पार्टी को कुछ निर्दलीय विधायकों का भी साथ है। इससे दोनों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जीत होगी। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना हैं कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे है। पार्टी को भरोसा हैं कि दोनों उम्मीदवार फ्याज अहमद मीर और नजीर अहमद लावे की जीत होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विधायक तीन वोट डालेंगे

प्रत्येक विधायक तीन वोट डालेंगे
विधानसभा के सचिव एवं चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान ने बताया कि मतदान सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। चार सीटों के लिए प्रत्येक विधायक तीन वोट डाल पाएगा। मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग से अनुमति लेकर शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किये जा सकते हैं।

ओपन बैलेट सिस्टम से होगा मतदान
रिटर्निंग अफसर का कहना हैं कि ओपन बैलेट सिस्टम से राज्यसभा की चारों सीटों पर मतदान होगा। राजनीतिक पार्टियों के प्रदेशाध्यक्षों की तरफ से चारों सीटों के लिए जारी तीन अधिसूचनाओं पर हर पार्टी के तीन चुनाव एजेंट मतदान कक्ष में मौजूद रहेंगे और विधायक अपना वोट उन्हें दिखाकर मतदान करेगा।

लाइमलाइट में रहेंगे निर्दलीय विधायक
राज्यसभा चुनाव में चार में से एक सीट पर निर्दलीय विधायक जीत और हार को तय करेंगे। इनमें सीपीआई के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद अहमद लोन, बशीर अहमद डार, हाकिम यासीन, इंजीनियर अब्दुल रशीद, जंस्कार से निर्दलीय सईद बाकिर रिजवी और उधमपुर से निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें