आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वीर भूमि पार्क में रविवार को अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने कार्यक्रम का आयोजन कर राजपूत समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी। साथ ही समुदाय के अन्य मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने हाल ही में 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
मुख्य अतिथि व्याख्यान कुंवर नारायण सिंह (पूर्व अध्यक्ष राजपूत सभा जम्मू, वर्तमान प्रभारी भाजपा सांबा) ने छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को उनमें नेतृत्व और उद्यमशीलता के गुणों को विकसित करने, राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में 32 छात्रों को आर्थिक मदद और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। मौके पर जगीश सिंह सांगवाल उपाध्यक्ष राजपूत सभा जम्मू-कश्मीर, मंगलेश्वर सिंह राजपूत सभा जम्मू-कश्मीर, कैप्टन इंदर सिंह अध्यक्ष राजपूत सभा सांबा, करण सिंह, कावला सिंह, आदि उपस्थित थे।