फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Protest: कब मिलेगा इंसाफ... ढांगरी हत्याकांड के पीड़ितों का प्रदर्शन, राजोरी-जम्मू हाईवे किया जाम

Mon, 12 Jun 2023 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीड़ितों का कहना है कि हत्याकांड को छह महीने बीतने को हैं। लेकिन अब तक न तो आतंकी हत्यारों का पता लग पाया है और न ही उनको पनाह देने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
राजोरी में प्रदर्शन - फोटो : रवि वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्याय की मांग को लेकर सोमवार को ढांगरी हत्याकांड के पीड़ित एक बार फिर प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे। पीड़ित हत्याकांड में मारे गए अपनों की तस्वीरों के साथ मार्च करते हुए जम्मू-राजोरी सड़क पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हाईवे को जाम कर दिया और नारेबाजी कर इंसाफ की मांग की।

विज्ञापन


लोगों ने सड़क पर टायर जला कर उसे जाम कर दिया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर जाम की स्थित बन गई। मौके पर आए अधिकारी ने लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोगों की मांग अपनी मांग अड़े हुए हैं।



पीड़ितों का कहना है कि हत्याकांड को छह महीने बीतने को हैं। लेकिन अब तक न तो आतंकी हत्यारों का पता लग पाया है और न ही उनको पनाह देने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि आखिर कब उन्हें इंसाफ मिलेगा। वो कौन आतंकी थे, जिन्होंने गोलीकांड को अंजाम दिया और वो कहां जा छिपे हैं। अब तक उन्हें खत्म क्यों नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपरज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें जल्द न्याय दिए जाने का अश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया है। खबर लिखे जाने तक लोगों का प्रदर्शन जारी था।

गौरतलब है कि इस साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकियों ने दोहरे हमले को अंजाम दिया था। इसमें चार लोगों की मौत और नौ अन्य घायल हो गए। उसके अगले दिन दो जनवरी को हमले की जगह के पास एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिससे घटनास्थल पर ही 2 बच्चों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में संदिग्ध वस्तु बरामद, जांच में पाई गई पुराना मोर्टार शेल

ये भी पढ़ें- Terror Funding Case: हंदवाड़ा में एनआईए ने जहूर वटाली की संपत्ति को किया कुर्क
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें