फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने कहा- दुश्मन की किसी भी हरकत का करारा जवाब दें

Mon, 30 Jan 2023 12:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने नौशेरा और बीजी सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा से सटे इलाके का दौरा कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों से कहा कि दुश्मन पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन
Rajouri - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने नौशेरा और बीजी सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा से सटे इलाके का दौरा कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों से कहा कि दुश्मन पर पैनी नजर रखें। गणतंत्र दिवस सफलतापूर्वक बीत जाने के बाद भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। क्योंकि दुश्मन की तरफ से लगातार घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरा सी चूक बड़ी लापरवाही में तब्दील हो सकती है। लिहाजा सतर्क रहें और दुश्मन की हर हरकत का करारा जवाब दें। सेना के उच्च अधिकारियों ने उन्हें नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी घुसपैठ का प्रयास करते हैं तो उन्हें वहीं ढेर करने की पूरी तैयारी है। 

जिले में संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं और एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिशों के इनपुट के बीच जीओसी ने अफसरों और जवानों से मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों द्वारा अपनाई गई ऑपरेशनल तैयारी और मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड पर भरोसा जताया। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने राजोरी और नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर हालात की समीक्षा की। लेफ्टिनेंट जनरल ने पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में मौजूद आतंकियों के किसी भी ग्रुप को जल्द से जल्द ढेर करने के लिए आपसी तालमेल पर बल दिया। 
विज्ञापन


ढांगरी हमले और इससे पहले अल्फा टीसीपी के पास संदिग्ध गोलीकांड और राजोेरी में आईईडी मिलने के बाद अंदरूनी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। इसके अलावा ढांगरी हत्याकांड में शामिल आतंकियों का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके मद्देनजर नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें