फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: आतंकियों से लोहा लेते जम्मू का सपूत शहीद, शहीदों में दो हिमाचल एक उत्तराखंड निवासी भी

Fri, 05 May 2023 11:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ज्यौड़ियां (जम्मू)

सार

राजोरी के हिल कंडी इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान पांच जवान शहीद हो गए हैं। इसमें एक जम्मू कश्मीर, दो हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल निवासी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
शहीद नीलम सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के कंडी क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में ज्यौड़ियां के गांव चक किरपाल पुर (दलपत) निवासी नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह चिब शहीद हो गए है। बेटे की शहादत की सूचना के बाद गांव में मातम है। शहीद नीलम सिंह सेना की नौ पैरा कमांडो में तैनात था।

विज्ञापन


नीलम सिंह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी पवना देवी और बेटा अखिल सिंह है। छह मई को शहीद का दरिया चिनाब के किनारे पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले क्षेत्र के लोगों की तरफ से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शहीद नीलम सिंह के पार्थिव शरीर के साथ अखनूर से शहीद के घर तक जाएगी। 

राजोरी में उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत शहीद

केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में उत्तराखंड के रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह, ग्राम कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण निवासी भी शहीद हुए हैं। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए। शहीद रुचिन उधमपुर यूनिट में तैनात थे। वे 9 पैरा में कमांडो थे। 

हिमाचल के दो जवान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हिमाचल प्रदेश के दो जवानों ने भी शहादत दी है। सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिले के विकास खंड सुलह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मरूहं के गांव चट्टियाला के उज्जवल सिंह और निर्मला देवी के घर पैदा हुए अरविंद कुमार (33) शहीद हो गए।

प्रमोद पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। वहीं, अरविंद भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में पिछले 12 वर्षों से तैनात थे और श्रीनगर के कुपवाड़ा में सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


अरविंद अपने पीछे दो और चार साल की दो छोटी बेटियां, पत्नी बिंदु और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। एक जवान दार्जिलिंग के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़का बहादुर निवासी पुलबाजार पश्चिम बंगाल के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें