फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Accident: राजोरी में खाई में गिरा इको वाहन, सात घायल, चार जीएमसी रेफर

Thu, 15 Sep 2022 10:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी में सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोटरंका अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
Rajouri Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में गुरुवार सुबह इको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इससे गाड़ी में बैठे सात लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इको गाड़ी राजोरी के जमोला इलाके से बुद्धल की ओर जा रही थी। मंदिर गाला इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब 30 फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद घायलों को कोटरंका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 4 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए जीएमसी राजोरी रेफर किया गया।

कोटरंका के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. इकबाल मलिक के अनुसार, घायलों में बशारत अहमद, दिलशाद अहमद, महरीन कोसर और वाहन चालक मोहम्मद सुलेमान की हालत गंभीर है। उन्हें जीएमसी राजोरी में रेफर किया गया है। घायल गुड्डी बेगम, सादिया तबस्सुम और गुलनाज अख्तर कोटरंका अस्पताल में ही उपचाराधीन है। उधर, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें