फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी गोलीकांड: संदिग्ध गोलीकांड की जांच के लिए गठित होगी सिट, मामले में पुलिस पूछताछ जारी

Mon, 19 Dec 2022 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को कुछ लोगों से पूछताछ की गई। यह जानने का प्रयास किया कि गोलीकांड के समय या गोली चलने के बाद वहां किस तरह की हलचल देखी गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने मुलाकात करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी शहर से सटे अल्फा टीसीपी में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के मामले की जांच जारी है, लेकिन इसमें फिलहाल अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं सोमवार को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (सिट) का गठन करके जांच आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को पुलिस ने क्षेत्र का दौरा करके कुछ लोगों से पूछताछ की और यह जानने का प्रयास किया कि गोलीकांड के समय या गोली चलने के बाद वहां किस तरह की हलचल देखी गई।

डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुगल ने बताया कि फिलहाल सिट का गठन नहीं किया गया है, लेकिन सोमवार को इसका गठन कर दिया जाएगा, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। रविवार को नेशनल कांफ्रेंस की जिला इकाई ने डीडीसीए अध्यक्ष नसीम लियाकत की अगुवाई में मृतकों के परिवारों से मुलाकात की।
विज्ञापन


नेकां नेताओं ने शोक व्यक्त किया और हत्याओं की समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। नेकां ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द पीड़ित परिवारों के सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ सच सामने लाए ताकि लोगों का विश्वास बना रहे।

नेकां टीम में निर्माण, शफायत खान, चौधरी मकबूल, दल्फी सूदन, जाकिर हुसैन, सईद वलीम शामिल रहे। उधर राजोरी के जीएमसी में उपचाराधीन संदिग्ध गोलीकांड में घायल उत्तराखंड निवासी अनिल की हालत में खास सुधार नहीं हुआ है।

घायल का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अनिल का बड़ा ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार सुधार नहीं है और अभी खतरा बरकरार है।

बता दें, शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे राजोेरी जम्मू-हाईवे स्थित अल्फा टीसीपी में सेना की कॉनवाय ग्राउंड के सामने संदिग्ध गोलीबारी में फ्लयाना निवासी सुरेंद्र कुमार और कमल कुमार की मौत हो गई, जबकि उत्तराखंड निवासी अनिल कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन


दोनों की मौत के बाद परिजनों व गांव के अन्य लोगों ने 7 घंटे तक राजोेरी जम्मू हाईवे जाम करके न्याय की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें