फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर उठ रहे सवालों को गृहमंत्री राजनाथ ने किया खारिज, कहा- हमें सेना पर गर्व

Wed, 05 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसी कीमत पर देश के सम्मान और प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की किसी को भी इजाजत नहीं देगी। देश के नागरिकों को सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है। वे दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को कारगिल में हैं। 

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश के बच्चे-बच्चे को सेना पर भरोसा और गर्व है और रहेगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर किसी प्रकार का शक नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'देश में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं'

Home Minister Rajnath Singh' - फोटो : pti
उन्होंने आगे कहा कि देश में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। सरकार इससे किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। सुरक्षा बल इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा। उन्होंने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने पर कहा कि यहां के लोगों ने अपनी बात रखी है। इसका निर्णय बहुमत के आधार पर किया जाएगा।

अपने दौरे में उन्होंने कारगिल के लोगों की समस्याओं को सुना। इसके समाधान का संबंधित विभागों को निर्देश दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि यदि केंद्र सरकार से कोई मामला जुड़ा होगा तो उसका भी समाधान किया जाएगा।

ज्ञात हो कि आतंकी बुरहान वानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद गृह मंत्री का रियासत का चौथा दौरा है। इससे पहले वे 23-24 जुलाई, 24-25 अगस्त को श्रीनगर आ चुके हैं। गत 4-5 सितंबर को उनके नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल घाटी तथा जम्मू का दौरा किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें