फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि से कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान के शुभारंभ की घोषणा की। महाजन हाल जम्मू में स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में रसूल वानी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज के निर्माता थे। उन्होंने देश में लोकतंत्र को सही मायने में जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया। युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति करने का भी काम किया। देश में सूचना तकनीक को लाया। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मतादाता बनने की आयु कम कर 18 साल की।
विज्ञापन

वानी ने कहा संविधान में 73वां व 74वां संशोधन राजीव गांधी की देन है। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी मजबूत कदम उठाया था। अनुसूचित जाति और जनजाति को भी सशक्त बनने का काम राजीव गांधी ने अपने शासन काल में किया। ऐसे में जम्मू कश्मीर में आगामी पंचायत चुनाव के लिए पार्टी उनकी पुण्यतिथि से प्रचार अभियान की शुरुआत कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तक नहीं करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद, मूला राम, जी एन मोंगा, टीएस बाजवा, कांता भान, योगेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें