जीएमसी राजोरी मे ओचक निरिक्षण करते विधायक राजोरी
राजोरी। विधायक इफि्तखार अहमद ने शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को जीएमसी राजोेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ ड्यूटी से नदारद पाया गया और कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा मरीजों की देखभाल में कई कमियों और लापरवाही मिली।
साथ ही डायग्नोस्टिक (टेस्टिंग) सेवाएं महीने से प्रभावित होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे पहले विधायक इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे जहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनको पेश आ रही परेशानियों को जाना। विधयाक माइक्रोबायोलॉजी लैब में पहुंचे तो वहां एक ही कर्मचारी के हवाले सब कुछ है। वहां न कोई नोटिस बोर्ड मिला न रोस्टर, किसकी ड्यूटी है।
इसके बाद विधायक ने डायलिसिस वार्ड का दौरा किया तो पाया कि वहां बिजली ही नहीं है। वार्ड में कुछ मशीनें भी खराब पड़ी हैं। कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक को बताया कि बहुत सारे टेस्ट जीएमसी की डायग्नोस्टिक लैब में उपलब्ध नहीं होने से बाहर से करवाने पड़ रहे हैं और ऐसा पिछले एक माह से चल रहा है। इसके अलावा अन्य कई वार्डों में भी कई स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। वही विधायक ने जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया को सारी कमियों से अवगत करवाया। उन्होंने लापरवाह और ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रिंसिपल ने भरोसा दिलाया कि वह चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करेंगे।