जम्मू। राजकीय महिला कालेज (जीसीडब्ल्यू) परेड ग्राउंड जम्मू की दूसरी जेएंडके गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को पल्स पोलियो और टीकाकरण पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक, रैली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के जीवन में टीकाकरण और पोलियो ड्रॉप्स के महत्व पर संदेश दिया। पूरी पहल प्रिंसिपल डॉ. एसपी सारस्वत, एएनओ लेफ्टिनेंट सुमन लता, प्रोफेसर विपुल सराफ, डॉ. सुषमा मन्हास, प्रोफेसर ममता देवी और सभी कॉलेज स्टाफ के मार्गदर्शन में हुई। संवाद