फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांस्कृतिक उत्सव एम्पायरियन में कवियों, युवाओं ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एम्पायरियन 2024 के पहले दिन जहां कवियों ने कवि सम्मेलन में भारतीय संस्कृति में कविता के कालातीत आकर्षण को प्रदर्शित किया, वहीं असीम शर्मा और बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कवि सम्मेलन में शंभू शिखर, दिनेश बावरा, मणिका दुबे, पद्मिनी शर्मा, प्रोफेसर सरताज उल हसन, स्वयं श्रीवास्तव और प्रोफेसर दीपक स्वामी सहित प्रसिद्ध हिंदी कवियों ने अपनी कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। कवियों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजी और दिल से सराहना मिली। कवि सम्मेलन का समन्वय हिंदी राजभाषा समिति आईआईएम जम्मू ने किया। कवि सम्मेलन के बाद मंच पर असीम शर्मा और बैंड ने अपने मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले आईआईएम जम्मू के जगति परिसर में मंडपम सभागार में सांस्कृतिक उत्सव एम्पायरियन 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जम्मू-कश्मीर आरआर स्वैन ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आईआईएम जम्मू की हिंदी पत्रिका प्रकाशन त्रिकुटा के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। हिंदी पत्रिका त्रिकुटा को संस्थान के संकाय और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ आईआईएम जम्मू की पीआर-कॉर्पोरेट संचार समिति द्वारा संकलित और समन्वयित किया गया था। मुख्य अतिथि आरआर स्वैन ने आईआईएम जम्मू परिसर में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की सराहना की। उन्होंने आईआईएम जम्मू और पुलिस सुरक्षा के बीच एक मजबूत गठबंधन की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय, अकादमिक डीन प्रोफेसर जाबिर अली और आईआईएम जम्मू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमांडर केसवन बासकरन के साथ-साथ संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें