फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पूरे सप्ताह खराब रहेगा मौसम

Tue, 15 Mar 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /जम्मू

सार

  • मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। 
  • 18 और 19 फरवरी को अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बार‌िश के चलते जम्मू संभाग का हाल बेहाल हुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में पूरे सप्ताह मौसम के खराब रहने के आसार हैं। सोमवार को पुलवामा में जमकर ओले गिरे। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर खराब मौसम की मार जारी है। 

सोमवार को सात घंटे खुला रखने के बाद भूस्खलन एवं फिसलन के चलते दोपहर एक बजे हाईवे फिर बंद कर दिया गया। मंगलवार को प्रशासन परिस्थितियों के मुताबिक हाईवे को खोलने का फैसला लेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीसी उधमपुर ने स्कूलों में छुट्टी रखने की घोषणा की

- फोटो : Amar Ujala
तीन दिनों तक बरिश के बाद सोमवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन, कश्मीर संभाग में दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया और जम्मू में शाम को घने बादल छा गए। मौसम विभाग के 
निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि तीन दिनों तक लगातार मौसम खराब रहने से वातावरण में नमी हो गई है। इस वजह से धूप खिलने पर ओलावृष्टि के आसार हैं। 

जम्मू में देर रात गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। राजोरी की बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल व कोटरंका तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला भी जारी रहा। मेंढर और सुंदरबनी में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। खराब मौसम के कारण एहतियातन डीसी उधमपुर ने स्कूलों में छुट्टी रखने की घोषणा की। 

लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से चुबू नाला इलाके में भूस्खलन की वजह से एक बार फिर पंचैरी-लांदर मार्गका संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने और लगातार बारिश के कारण बड़े वाहनों को उधमपुर से आगे नहीं जाने दिया गया। डोडा व भद्रवाह की गाड़ियां भी नहीं गईं। 

कृषि से एक सप्ताह दूर रहें किसान 
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे एक सप्ताह तक कृषि संबंधी कार्यों से दूर रहें। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसान सतर्क रहें। किसान नए पौधे भी न लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें