रियासी। जिलेभर में बुधवार को सुबह से दोपहर तक लगातार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा है। वहीं, नदी-नालों सहित चिनाब दरिया के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला मुख्यालय के साथ बहती अंजी तवी का बहाव तेज पाया गया। नरलू-कैंट्ठी मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क का काफी हिस्सा बह गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को नालों के पास नहीं जाने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।