फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंडी क्षेत्र में गेहूं की कटाई जारी, तूफान से हो चुका नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। क्षेत्र में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन

जोगिंदर कुमार, शाम लाल, संजय कुमार, विक्की शर्मा, शिपू शर्मा और शिवम कुमार आदि किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं फसल को तूफान की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। गेहूं तूफान से खेत में बिछ चुकी है। इसके कारण किसानों को गेहूं काटने में मुश्किल भी हो रही है। इससे और भी बड़ा नुकसान क्षेत्र के ट्रैक्टर वालों को हो रहा है क्योंकि अधिकांश खेतों में बिछ चुकी इस गेहूं की फसल को ट्रैक्टर रीपर मशीन से काटने में असमर्थ है। इसके कारण किसानों को खुद हाथों से कटाई करना पड़ रही है। क्षेत्र में मजदूरों की बहुत ही किल्लत है। किसान सतपाल शर्मा ने बताया कि वह तीन-चार दिन से मजदूरों को ढूंढ रहे हैं लेकिन उनको गेहूं काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। अगर कोई मिलता भी है तो वह दिहाड़ी दोगुना मांगता है। इससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर में ट्रैक्टर रीपर के साथ फसल को कटवाना पड़ा। इसके कारण उनकी गेहूं की फसल खेत में गिरी होने के कारण कटाई अच्छी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें