फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मौसम ने फिर ली करवट, आंधी से बिजली गुल, किसान चिंतित

Wed, 28 May 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर भारी गर्मी रही लेकिन शाम ढलने पर मौसम ने करवट ली और अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे बिजली वितरण प्रणाली प्रभावित हुई। खेतों में बनाए गए टिनशेड, सब्जियों और फलों को रखने के लिए बनाए हुए ढांचों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अभियंताओं ने बताया कि आंधी के दौरान कई जगह पेड़ और उनकी शाखाएं वितरण लाइनों पर गिर गईं। इस कारण कई खंभे और तार टूट गए। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। निगमकर्मी इस नुकसान की भरपाई में जुटे हैं। निगम का प्रयास है कि आंधी थमने के साथ ही सभी क्षेत्रों की बिजली बहाल की जाए।
स्थानीय किसान अनिल कुमार, अंकुश शर्मा, रवि कुमार, मोहम्मद गुलजार आदि ने बताया कि कई किसानों ने संतरे, नींबू, गलगल आदि प्रजातियों के फलदार पौधे एवं आम के बाग लगाए हैं। इनमें आंधी से कुछ नुकसान हुआ है लेकिन अगर अधिक बारिश हो जाए तो गर्मी भरे मौसम में फलों की फसलों की पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन

आम लोगों ने कहा कि इस तरह आंधी चलने से कुछ ढांचों का नुकसान होता है लेकिन वायुमंडल में उत्पन्न हुई भारी गर्मी अचानक समाप्त हो जाती है। इससे मौसम सुहाना और ठंडा सुकूनदायक हो जाता है।
विज्ञापन


फोटो 01 सुंदरबनी में बारिश की संभावना के बीच चलती आंधी के बीच ऐसा रहा मौसम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें