फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अगले चौबीस घंटों में बारिश के आसार

Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासत में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश से पारा गिर गया है। पहाड़ों पर बारिश से नदी नालों में जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बारिश से कई कच्चे आवासों पर खतरा मंडरा रहा है। जिला पुंछ, कठुआ और उधमपुर में पस्सियां गिरने व भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग घंटों बाधित रहे। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में मौसम खराब रहने से चापर सेवा प्रभावित रही। कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कश्मीर और लद्दाख प्रांत में भी खराब मौसम का असर रहेगा।  

जिला उधमपुर की मोंगरी तहसील के पंजर पंचायत में ठाठली नाले के पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पंचैरी के चुबु नाला में बारिश के कारण फिसलन से यात्री वाहनों को  धीरे धीरे आगे बढ़ना पड़ा।
विज्ञापन


जिला राजोरी के सुंदरबनी, थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल, कोटरंका आदि इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है। भूस्खलन से पुंछ-रावलाकोट मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। जिला कठुआ के बिलावर, महानपुर, बनी आदि इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बनी-बसोहली मार्ग पस्सियां गिरने से कई घंटों तक बंद रहा।

बारिश के चलते जिले के सवार गांव में दस घरों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले चौबीस घंटों में सबसे अधिक कटड़ा में 51.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जम्मू में पारा सामान्य से छह डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें