फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नदी-नाले उफान पर, दूसरे दिन भी राजमार्ग पर फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/रियासी। जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश से निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। रियासी में नाला पार कर रहे दो लोग बह गए। इसमें 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक लापता है। कई स्थानों पर भूस्खलन से संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दूसरे दिन एक दर्जन स्थानों पर पस्सियां गिरने के कारण शुक्रवार को भी यातायात नहीं शुरू हो पाया। हाईवे पर लगभग 3000 वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच रियासी में चिनाब दरिया पर बने सलाल बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण उसके सभी 12 गेट शुक्रवार दोपहर ढाई बजे खोल दिए गए। लोगों से चिनाब दरिया के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कारगिल और जम्मू संभाग के चिनाब घाटी में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रियासी के बठोई में शुक्रवार को नाला पार करते समय हबलू नाम का बुजुर्ग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सत्तर वर्षीय हबलू निवासी बठोई कहीं जाने के लिए नाले को पार कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसका शव बरामद कर लिया गया। उधर, अंस नाले में भी एक युवक मोहन सिंह बह गया, जिसके बारे में देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। वह सुंगड़ी नाले का रहने वाला है।
इसबीच वीरवार सुबह से दोपहर तक तथा शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश के बाद सलाल बांध के सभी 12 गेट शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब ही खोल दिए गए। जबकि इसे शनिवार को खोला जाना था। दरिया का पानी कई ग्रामीण इलाकों से होकर अखनूर-परगवाल क्षेत्र तक पहुंचता है।
विज्ञापन

- कठुआ में दस से ज्यादा सड़कें बंद
जम्मू संभाग में बारिश व भूस्खलन के कारण दस से ज्यादा सड़क बंद हैं। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अनुसार, अकेले कठुआ जिले के बनी, बसोहली में ही करीब दस सड़कें बंद हो गई हैं। इस क्षेत्र में बारिश का सिलसिला अभी जारी हैं। ऐसे में मरम्मत कार्य में बाधा आ रही हैं।
विभाग को जम्मू संभाग के अभी तीन ही जिलों के आंकड़े उपलब्ध हुए हैं। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रवींद्र मनोचा के अनुसार सांबा, कठुआ और जम्मू में बारिश व भूस्खलन से नुकसान हुआ हैं। जम्मू जिले में पीरखो में भूस्खलन से सड़क को नुकसान पहुंचा हैं। सांबा जिले में तीन सड़क बंद हुई थी लेकिन उन्हें बहाल कर दिया गया हैं।
कोट-
संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ के अलावा अन्य जिलों से भी नुकसान व बारिश के कारण बंद सड़कों की रिपोर्ट मांगी गई हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार किकलू, चीफ इंजीनियर (सड़क एवं भवन निर्माण विभाग)
------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें