सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में हुई बारिश से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। क्योंकि मौजूदा समय में ज्यादातर किसान गेहूं की फसल की बुआई में जुटे हैं। ऐसे में ज्यादा बारिश गेहूं की बुआई को और लेट कर सकती है।
हालांकि जो फसल अंकुरित हो गई है उसके लिए बारिश वरदान मानी जा रही है, लेकिन ज्यादातर किसान अभी तक अपनी फसल नहीं लगा पाए हैं। किसान राकेश सिंह का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से वह धान की फसल की कटाई समय पर नहीं कर पाए थे, जिस कारण वह अभी तक गेहूं की फसल नहीं लगा पाए हैं।
वहीं अगर मौजूदा समय ज्यादा बारिश हो जाती है तो समय पर नहीं लगने से अच्छी फसल की संभावना नहीं हो पाएगी। वहीं किसान मदन लाला का है कि बारिश ने उनकी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ, वहीं गेहूं की फसल पर भी बारिश का छाया पड़ता नजर आ रहा है, जिससे वह चिंतित हैं।