फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, पहाड़ी इलाकों तेज और मैदानी में हल्की बारिश से ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से ही जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। धीरे-धीरे हल्की बूंदाबांदी से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जिससे कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्ना मंडी में ठंड बढ़ने के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं शहर व आसपास के इलाकों में भी रुक-रुक हो रही हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने से लोग ठिठुरने पर मजबूर हो रहे हैं। दिन भर लोगों को ठिठुरते देखा गया और सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ा। वहीं पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाएं शहर में भी सर्दी को बढ़ा रही हैं और लोगों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है। ब्यूरो
व्यापारियाें पर लगाया 43 हजार का जुर्माना
राजोरी। जिले के विभिन्न इलाकों में निमभन स्तर की गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर जिला प्रशासन ने 43 हजार रुपये का जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार दिवाली से कुछ दिन पहले उपायुक्त मोहम्मद एजाज असद के निर्देश का पालन करते हुए फूड सप्लाई विभाग ने विभिन्न बाजारों में औचक दौरे करके खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। उनको पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री जम्मू में जांच के लिए भेजा गया था, इसमें पाया गया कि वे खाद्य पदार्थ फूड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत खरे नहीं उतरे और उनमें हल्की गुणवत्ता पाई गई। लेबोरेट्री की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए फूड सप्लाई विभाग ने नौ व्यापारियों पर 43 हजार का जुर्माना लगाया। उपायुक्त ने बताया कि हल्की गुणवत्ता वाला सामान बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें