फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस से छुटकारा मिला। किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। शनिवार सुबह छह बजे गर्जना के साथ अचानक बादल घिरना शुरू हो गए, जिस पर सूखे की मार झेल रहे किसानों के चेहरों पर रौनक आना शुरू हो गई।
विज्ञापन

बिशन दास, अर्जुन सिंह, रघुबीर सिंह, बाबू राम, तेज राम, दीपक सैनी व नरेश सैनी आदि किसानों के अनुसार करीब एक माह पहले धरप स्थित साइफान टूटने से कई दिनों से धान फसल पर लगातार सूखे का साया मंडरा रहा था। यहां तक कि करीब 30 प्रतिशत धान फसल सूखे की चपेट में भी आ चुकी है। इससे उत्पादन में कमी जरूर आ सकती है। वहीं शेष फसल पर भी सूखे का साया मंडरा रहा था, मगर सुबह हुई बारिश से फसल को काफी लाभ मिलेगा। करीब आधा घंटा हुई बारिश से नालों कर जल स्तर बढ़ गया। खेतों में भी जलभराव हो गया है।
हालांकि यह लाभ अस्थायी जरूर है, मगर इस बारिश से करीब एक सप्ताह तक खेतों में नमी बरकरार रह सकती है। जो हमारी धान फसल को सूखे की चपेट में आने से बचाती रहेगी।
विज्ञापन

बारिश ने दी गर्मी से राहत
विजयपुर। क्षेत्र और आसपास में शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत ली। काफी दिनों से गर्मी के कारण हर वर्ग परेशान था। तेज बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहा है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों ने बताया कि इस समय पानी न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें