फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कई जगह बनी जलभराव की स्थिति

विज्ञापन
बारिश के चलते सूना पड़ा बड़ी ब्राह्मणा का सिडको चौक
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सोमवार रात से हो रही बारिश मंगलवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। इससे बाड़ी ब्राह्मणा में ज्यादातर लोगों को छाते के नीचे देखा गया। दूसरी ओर बारिश के चलते ठंड में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए भी देखा गया। इस बीच कई जगह सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मंगलवार पूरे दिन बारिश से लोगों को कामकाज के चलते काफी समस्या का सामना करना पड़ा। लोग बारिश की आंख मिचौनी से ही खेलते रहे। काम पर जाते हुए लोग बारिश में भीगने को मजबूर हो गए। घर से ही पूरा बंदोबस्त करके निकले। बाजारों में भी रौनक काफी कम देखने को मिली। लोगों ने घरों में रहकर ही बारिश का आनंद लिया अभी बारिश और भी बताई जा रही है। इससे लोग गर्म कपड़ों, हीटर ब्लोअर और अन्य उपकरणों की खरीददारी करते भी दिखे।
-----------------
बारिश और सर्दी से बाजार हुए सुनसान
विजयपुर। क्षेत्र में सोमवार से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। इससे कंडी क्षेत्र के किसान तो खुश हैं। वहीं सर्दी में इजाफा हुआ है। कुछ दिन से पढ़ रही धुंध और बारिश के कारण क्षेत्र में सर्दी बढ़ रही है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, बाजार भी सुनसान हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------------
तापमान में गिरावट आने पर ठंड बढ़ी
अखनूर। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से क्षेत्र में तापमान में गिरावट आने पर ठंड बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों को फिर से जबरदस्त ठंड का समाना करना पड़ रहा है। सोमवार रात्रि को ही बारिश शुरू हो गई, जो मंगलवार शाम तक जारी रही। ठंडी हवाएं चलने पर तापमान में गिरावट आने पर बुजुर्गों और बच्चों को कई प्रकार की परेशानी का समाना करना पड़ा। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम संख्या में रही। चिनाब दरिया में का जलस्तर बढ़ गया। रमन शर्मा ने कहा कि अचानक मौसम में परिवर्तन पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोगों का कहना है कि ठंड से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि ठंड से लोग घरों में ही रहे। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें