फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर गिरे पत्थर, परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मानसर से पंचैरी रोड पर जस्सर कोड में एक मकान पर पहाड़ी के पत्थर गिर गए। इस हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में कुछ पशुओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को बारिश के दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे भूस्खलन हुआ और पहाड़ टूट गिरने लगा। उसके पत्थर जस्सर कोड निवासी खेमराज के मकान पर गिर गए। गनीमत यह रही कि इस समय परिवार के सदस्य सो कर उठ चुके थे और घरेलू काम में थे। पत्थर गिरने के आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और खेमराज के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ही आसपास के अन्य परिवार के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस बीच पहाड़ी से गिरे पत्थरों से खेमराज का मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खेमराज ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में उसकी सहायता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें