फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत मट्टू में ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत मट्टू के वार्ड-एक का ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के पंच व नायब सरपंच कुलवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर एक माह में यह दूसरी बार खराब हुआ है। गर्मी और उमस में ग्रामीणों का जीना मुहाल है।
विज्ञापन

इस विषय में सब डिवीजन ज्यौड़ियां के एरिया टेक्नीशियन-थर्ड तारा चंद ने बताया कि हमने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए डिमांड कर दी है। हमारी कोशिश रहेगी कि देर रात तक बिजली बहाल कर दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें