राजोरी में बारिश से नदी नालों में बढ़ा पानी।
राजोरी। शहर व पहाड़ी इलाकों में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हो गए। तहसीलदार मोहम्मद रफीक ने शहर के बेला कॉलोनी निवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो लोग कॉलोनी के साथ बहने वाली सुखतोई नदी के आसपास न जाए। खुद को सुरक्षित रखें। तहसीलदार ने बताया कि थन्नामंडी और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का पानी उक्त नदी से मिलता है। इस कारण उक्त नदी में पानी का बहुत तेज बहाव है। इसलिए लोगों को आगाह किया जाता है कि नदी के आसपास न जाए। संवाद